झारखंड
सरकार हर मोर्चे पर विफल: सत्यानन्द भोक्ता
By Deshwani | Publish Date: 28/1/2017 1:11:01 PMचतरा, (हि.स.)। झाविमो नेता सत्यानन्द भोक्ता ने आरोप लगाया कि रघुवर सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है। झारखंड में नौकरशाही हावी हो गई है। अधिकारी जनता का खून चूसने में लगे हैं।
सरकार की नीतिओं की आलोचना करते हुए भोक्ता ने कहा कि रघुवर सरकार ने नगरपालिका क्षेत्र में नए टैक्स निर्धारण में तानाशाही दिखाई है। सरकार की तानाशाही निर्णय से गरीब जनता बेमौत मारी जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमानुसार उन मार्गो पर टैक्स बढ़ाने का प्रावधान है, जहां की सड़कों की चौड़ाई 40 फीट तक है और सिवरेज नालिया है।
लेकिन सरकार की गलत नीतियों का ही परिणाम है कि नौकरशाहों ने जनता पर अपनी मनमर्जी थोप दी। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि झारखण्ड विकास मोर्चा सड़क से विधानसभा तक सरकार को घेरेगी और जनांदोलन करेगी।