कोडरमा
पशु लदे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2017 11:59:13 AMकोडरमा, (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गुरुवार रात दो बजे पशु लदा ट्रक को जब्त किया गया। ट्रक ( बीआर 01जीवी 6670) बक्सर चौसा से देवघर जा रहा था। पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के बाद ट्रक को कोडरमा थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह तथा प्रमोद सिंह के नेतृत्व में जब्त किया गया है। ट्रक से 13 गाय एवं 10 बछड़ा बरामद किया गया। सभी को गौशाला समिति तिलैया में रखा गया है।