झारखंड
''सबका साथ सबका विकास'' कार्यक्रम मरकच्चो में
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 12:02:54 PMकोडरमा, (हि.स.)। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताने के लिए 16 जून को मरकच्चो स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन डीवीसी केटीपीएस के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम सबका सहयोग सबका विकास के मुख्य अतिथि श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री राज पलिवार, शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, सांसद पशुपतिनाथ सिंह, सांसद डॉ. रवीन्द्र कुमार राय, विधायक सह आवास बोर्ड अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव होंगे। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेगें।