बिहार
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राजद सुप्रीमो का पुतला
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2017 4:46:12 PM किशनगंज। शहर के गांधी चौक पर गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू यादव का पुतला दहन किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर वैध ने बताया कि पिछले बुधवार को राजद के गुण्डों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पर गुंडागर्दी और पथराव किया जिससे भाजपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। राजद अपने गुंडों के बदौलत अपने काले कारनामों पर पर्दा नहीं डाल सकता है। लालू पहले से ही चारा घोटाला में अपराधी है और अब प्रदेश में मिट्टी घोटाला व पूरे देश में काली कमाई से अर्जित बेनामी संपत्ति की जांच में भी आरोपी साबित होंगे। इसी डर से अब अपने गुंडों को आगे कर पर्दा डालने की कोशिश में है। जो कभी सफल नहीं होगा। राजद के गुण्डों को चिन्हित कर उसपर कार्रवाई करने की मांग की। पुतला दहन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेश्वर वैध ने किया।