बिहार
आंगनबाड़ी सेविकाओं का धरना जारी
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2017 5:57:43 PMकिशनगंज। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के तत्वाधान में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का 16 मांगाें को लेकर जिला मुख्यालय पर तृतीय चरण के चौथे दिन भी धरना जारी है। सेविकाओं के जिला इकाई के अध्यक्ष माहेरू ने सूबे की सरकार व केन्द्र की सरकार पर निशाना साधते कहा कि एक ओर सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात तो की जाती है मगर आज भी हम सभी आंगनबाड़ी कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मात्र तीन हजार रूपये मानदेय देकर उनका दर्जनों सरकार की कामकाज में उपयोग किया जाता है। धरना कार्यक्रम में शबीना आजमी, कनीजव फतिमा, उषा देवी, कविता कुमारी, रूकैया खातून एवं चंदना देवी घोष आदि बड़ी संख्या में सेविकायें मौजूद रहीं।