किशनगंज
किशनगंज जिला भाजपा के भरे गए रिक्त पद
By Deshwani | Publish Date: 2/1/2018 7:13:52 PM किशनगंज, (हि.स.)। भाजपा की जिला इकाई के रिक्त पदों पर स्थानीय एमजीएम कालेज में बैठक के बाद विधान पार्षद डाॅ दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। मौके पर पार्टी के विधान पार्षद सह प्रदेश कोषाध्यक्ष डाॅ जायसवाल ने बैठक में पार्टी इकाई के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा में सभी पार्टी पदाधिकारी दायित्व निर्वहन में निष्ठावान पदाधिकारी हैं। आशा है रिक्त पदों के पूर्ति से संगठन और मजबूती से काम कर पाएगी।
इकाई के रिक्त पदों पर पंकज कुमार साहा उर्फ मानू को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, अजय कुमार सिन्हा को जिला महामंत्री तथा लखन लाल पंडित को जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया | पदाधिकारियों को विधान पार्षद डाॅ जायसवाल, पार्टी जिला कप्तान राजेश्वर बैध सहित उपस्थित लोगों में प्रमुख जिला महामंत्री पवन सेन, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, पवन सिंह, आलोक साहा , विस्तारक सरयू कुमार एवं जिला प्रवक्ता सुबोध महेश्वरी आदि ने बधाई दी है।