बिहार
एकता के प्रतीक व किसानों के मसीहा सरदार पटेल : मुजाहिद आलम
By Deshwani | Publish Date: 31/10/2017 6:38:58 PMकिशनगंज, (हि.स.)। एकता के प्रतीक व किसानों के मसीहा लौह पुरुष सरदार बल्लव भाई थे। उन्होंने ही खण्डित रियासत को एक कर हमें आजाद भारत दिया है। यह बातें स्थानीय जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल के जयंती पर श्रधासुमन अर्पित कर विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने कही। वहीं राज्य परिषद सदस्य प्रहलाद सरकार ने कहा कि देश में किसानों के हित में आन्दोलन करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लवभाई पटेल ही पहले व्यक्ति थे। आज यदि वे देश के प्रधानमंत्री होते तो आजाद भारत का स्वरूप ही कुछ और होता।
उनके निति को आज पुनः जीवंत करने में देश के पीएम नरेन्द्र मोदी लगे हैं। वही भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद सह प्रदेश कोषाध्यक्ष डाॅ. दिलीप जायसवाल ने नेतृत्व में रन फाॅर यूनिटि का आगाज सरदार पटेल के जयंती के शुभ अवसर पर हुई। जिसमें नगर के भ्रमण के दौरान मंगलवार सुबह सात बजे हजारों की संख्या में सभी आयु वर्ग के लोगों ने दौड़ में शामिल हुए।