झारखंड
दुघर्टना में एक ही परिवार के तीन घायल
By Deshwani | Publish Date: 18/4/2017 3:56:06 PMखूंटी, (हि.स. )। खूंटी-मुरहू रोड पर चेकनाका के सामने मंगलवार दोपहर एक ऑटो के पलट जान से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। ऑटो, सवारी लेकर मरंगहादा की ओर से खूंटी आ रहा था। चेकनाका के सामने चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। इससे ऑटो पर सवार मंगरी मुंडाइन(45), सुंदारी मुंडाइन(45) और गोंड मुंडा(18) घायल हो गए। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, पर सुंदारी मुंडाइन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। सभी घायल तारूप गांव के रहने वाले हैं।