ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खुंटी
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2017 11:38:44 AM
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का उद्घाटन

खूंटी, (हि स) | भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेष मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंच निष्ठा के सिद्धांत पर राजनीति करती है। ये पंच निष्ठा हैं राष्ट्रवाद और राष्ट्रीयता, लोकतंत्र, पंथ निरपेक्षता या सर्व धर्म समभाव और गांधीवादी सामाजिक विकास पर आधारित विकेंद्रीकृत अर्थव्यवस्था। मिश्र रविवार को स्थानीय नगर भवन में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 
शिविर में खूटी विधान सभा के सभी प्रखड, पंचायत और बूथ अध्यक्षों और विभिन्न मंच और मोर्चा के अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। इसके पूर्व मिश्र ने राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू और आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक विजय घोष के साथ दीप प्रज्वलित कर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रषिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। मिश्र ने कहा कि भाजपा मूल्य आधारित राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य सभी राजनीतिक दल अपने लाभ के लिए राजनीति करते हैं और धर्मनिरपेक्षता की आड़ में समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करते हैं। 
मिश्र ने भारतीय जनसंघ, जनता पार्टी का विखराव और भाजपा के उदय पर प्रकाष डाला। इसके पूर्व विषय प्रवेश कराते हुए शिविर प्रमुख लक्ष्मी चंद्र दीक्षित ने प्रशिक्षण शिविर के महत्व की चर्चा की और कहा कि हमारे जीवन का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां प्रशिक्षण की जरूरत न हो। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता शिविर में दी गयी जानकारियों पर अमल करें और पार्टी के नीति-सिद्धांतों की जानकारी लोगों को दें। राजय के ग्रामीण विकार मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। कोई भी पार्टी इनके बिना नहीं चल सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी के बारे में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनों को दें। प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि शिविर में कार्यकर्ताओं को बताया जायेगा कि जनता का काम कैसे कराना है, पार्टी की रीति, राष्ट्रवाद आदि की भी जानकारी यहां दी जायेगी। कार्यकर्ता इस पर अमले करें। वरिष्ठ संघ प्रचारक विजय घोष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जनता से जुड़ें और उनकी समस्याओं के निराकरण में सहयोग करें। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने गांवों के विकास के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। कार्यकर्ता गांवों में जायें और ग्रामीणों और महिलाओं के विकास के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में बतायें। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS