खुंटी
मकान के गिरने से एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 26/7/2017 12:14:37 PMखूंटी, (हि .स.)। खूंटी थाना के जन्नत नगर में भारी बारिश से एक मकान गिर गया। इसमें दब कर सलीम खान (45 वर्ष) की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी की कमर टूट गयी। घटना 25 जुलाई की देर रात की है। जानकारी के अनुसार सलीम अपनी पत्नी और बच्ची के साथ अपने खपड़ैल मकान में सोया था। रात को घर गिर गया औऱ उसमें दब कर सलीम की मौत हो गई।