झारखंड
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2017 3:17:42 PMखूंटी, (हि.स.)। खूंटी-रांची मुख्य मार्ग पर जापुत गांव के पास मंगलवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में अरविंद टोपनो (30) की मौत हो गई। वह गुमला जिले के तुरण्डु का रहनेवाला था।
रात को वह रांची से कमडरा लौट रहा था। जापुत के पास अरविंद ने एक पेड़ को टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। तोरपा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।