झारखंड
भरपूर बारिश से किसानों की बांछें खिली
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 4:56:34 PMखूंटी, (हि.स.)। सावन के महीने में भरपूर बारिश से किसानों की बांछें खिल गयी हैं। रूक-रूक कर हो रही बारिश के बीच पूरे क्षेत्र में धान रोपनी का काम जोरों पर है। किसान हल-बैल लेकर खेतों में उतर गये हैं। नागपुरी और मुंडारी गीतों के साथ महिलाएं कतारबबद्ध हो कर रोपनी कर रही हैं। रोपनी के पूर्व कई गांवों में पहानों ने पारंपरिक ढंग से सरना माता की पूजा कर रोपनी की शुरुआत की। पहानों ने कहा कि इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण अनाज का भरपूर उत्पादन होगा। धान साथ ही मक्का, मड़ुवा और अन्य खरीफ फसलों की बुआई का काम जोरों पर है।