ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
मुखिया के हत्यारों की गिरफ्तारी शीघ्र : एसपी
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2017 6:41:19 PM
मुखिया के हत्यारों की गिरफ्तारी शीघ्र : एसपी

खूंटी,  (हि.स.)। रनिया थाना क्षेत्र के खटखुरा पंचायत के मुखिया जोन लुगुन के हत्यारे शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके लिए पुलिस ने एएसपी अभियान अनुराग राज के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। शनिवार को एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि रनिया थाना की खटखुरा पंचायत के मुखिया जोन लुगुन की हत्या पीएलएफआई के उग्रवादियों ने की है। इसको लेकर रनिया थाना में पीएलएफईइ के एरिया कमांडर शनिचर सुरीन, एठल बोदरा और मंगरा लुगुन के अलावा चार-पांच अज्ञात उग्रवादियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एसपी ने बताया कि टास्क फोर्स में एएसपी अभियान अनुराग राज के अलावा तोरपा के एसडीपीओ नाजीर अख्तर, तपकरा के ओपी प्रभारी चंद्रशेखर आजाद और रनिया के थाना प्रभारी विनोद राम को शामिल किया गया है। एसपी ने कहा कि मुखिया चुने गये जनप्रतिनिधि हैं। उनकी हत्या को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और किसी कीमत पर हत्यारों को बख्शा नहीं जायेगा। ज्ञात हो कि 22 जून को खटखुरा पंचायत के मुखिया जोन लुगुन की चलगीदा गांव में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS