झारखंड
दो वाहनों की टक्कर में एक लड़के की मौत
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2017 11:49:35 AMखूंटी, (हि.स.)। रांची-खूंटी मुख्य मार्ग पर चकला मोड़ के पास बुधवार तड़के तीन बजे दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में अमोल अप्पू साहेब मकदूम (37) की मौत हो गई। वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर का रहने वाला था। दुर्घटना में किरण जैनपुरिया और वासव राज गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग कोल्हापुर से गिरीडीह में सम्मेद शिखर पारसनाथ जा रहे थे। घायलों को तोरपा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।