झारखंड
महिला मुखिया पर हमले के विरोध में धरना
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2017 3:06:10 PMखूंटी, (हि.स.)। ओकड़ा पंचायत की मुखिया पुष्पा भेंगरा पर हुए जानलेवा हमला के खिलाफ मुखिया संघ ने डीसी व एसपी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा कैथा ने बताया कि प्रशासन जब तक सभी महिला मुखिया को सुरक्षा, पुष्पा को पांच लाख मुआवजा, सरकारी खर्च से इलाज और अपराधियों का गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
गौरतलब है कि बुधवार को ओकड़ा पंचायत की मुखिया पुष्पा भेंगरा को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में उसे रांची रिम्स भेजा गया, जहां इलाज चल रहा है।