ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मुख्यमंत्री की निश्चय यात्रा का सातवां चरण खगड़िया से
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2017 2:09:51 PM
मुख्यमंत्री की निश्चय यात्रा का सातवां चरण खगड़िया से

खगड़िया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा के सातवें चरण की शुरुआत खगड़िया जिले से 12 जनवरी को होगी। इस संबंध में आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। जिलाधिकारी (डीएम) जयसिंह ने शनिवार को बताया कि सातवें चरण में सीएम का पहला कार्यक्रम खगड़िया में होना तय हुआ है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम नीतीश कुमार अपने आला अधिकारियों के साथ 10 बजे चौथम प्रखंड के तेलौंछ पंचायत जाएंगे। इस पंचायत का चयन जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री को उनकी सात निश्चय वाली योजनाओं को मॉडल कार्य रूप में दिखाने के लिए किया है। इसके बाद दोपहर साढ़े बारह बजे से लेकर दो बजे तक का समय चेतना सभा के लिए रखा गया है, जहां मुख्यमंत्री आम लोगों को संबोधित करेंगे। चेतना सभा के बारे में राज्य सरकार की ओर से जिला प्रशासन को विशेष तौर पर यह निर्देश दिया गया है कि जीविका समूह की महिलाओं और शराबबंदी अभियान से जुड़े लोगों को सभा में बुलाया जाए। इसी दौरान सरकारी योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन का कार्यक्रम रखा गया है। दिन के साढ़े चार बजे से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक होगी, जिसमें सात निश्चय से संबंधित योजना प्रगति की समीक्षा, शराबबंदी, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार का क्रियान्वयन, विधि व्यवस्था आदि की गहन समीक्षा की जाएगी। आगामी 13 जनवरी को मुख्यमंत्री का बेगूसराय में कार्यक्रम होना प्रस्तावित है, इसीलिये यह निर्धारित किया गया है कि 12 जनवरी को ही खगड़िया और बेगूसराय जिला की संयुक्त समीक्षा बैठक बेगूसराय में ही आयोजित की जाएगी। सीएम का रात्रि विश्राम बेगूसराय में ही होगा। मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त होते ही जिला प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। डीएम ने जिला परामर्श सह निबंधन केन्द्र का निरीक्षण किया और अन्य तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS