ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खगड़िया
बक्सर केन्द्रीय कारागार से फरार कैदी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2017 12:46:28 PM
बक्सर केन्द्रीय कारागार से फरार कैदी गिरफ्तार

छपरा (सारण)। बिहार में सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के असोइया गांव के निवासी और बक्सर केन्द्रीय कारागार से फरार देवधारी राय उर्फ डॉन को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मठिया बाइपास मोड़ के पास छापेमारी कर पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शंभू शरण सिंह के नेतृत्व में की गई। जिसमें पुअनि मिथिला प्रसाद सिंह, ददन सिंह, जवाहर राम के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने बताया कि इसकी सूचना बक्सर केन्द्रीय कारा और पुलिस को दे दिया गया है। जेल से फरार होने के बाद वह साढा ढाला गांव में अपने ननिहाल में रह रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद एसपी ने पुलिस टीम का गठन किया था और छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान साढा ढाला बाइपास मठिया मोड़ के पास वह गांजा पीने पहुँचा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में उसे न्यायालय ने सजा दी है और बक्सर जेल से पांच कैदी भागे थे जिसमें देवधारी राय भी शामिल था। देवधारी राय उर्फ डॉन की गिरफ्तारी सारण पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है। देवधारी को फिलहाल मुफस्सिल थाना में रखा गया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS