खगड़िया
न्यायमूर्ति ने किया मां कात्यायनी पीठ के दर्शन
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2017 4:34:28 PMखगड़िया, (हि.स.)। पटना उच्च न्यायालय में नवनियुक्त न्यायमूर्ति संजय कुमार ने रविवार की सुबह मां कात्यायनी शक्तिपीठ जाकर माता का दर्शन-पूजन किया। उनके साथ जिला जज अरुण कुमार शर्मा सहित कई न्यायिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बतादें कि न्यायमूर्ति अपने निजी कार्यक्रम के तहत शनिवार की संध्या जिला मुख्यालय पहुंचे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच-31) स्थित खगड़िया के प्रवेश सीमा पर उनका स्वागत किया गया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि इस शक्तिपीठ में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाना चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को यहां आने में सहुलियत हो। मंदिर प्रांगण में मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने न्यायमूर्ति का स्वागत किया।