बिहार
खाना बनाने के क्रम में झुलसी लड़की की मौत
By Deshwani | Publish Date: 17/7/2017 3:25:51 PMखगड़िया, (हि.स.)। परबत्ता थाना क्षेत्र के कवेला गांव में बीती रात खाना बनाने के क्रम में सरिता कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई जिसे परिजनों ने ईलाज के लिये सदर अस्पताल लाया जहां डाक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने यूडी केस अंकित किया है। डाक्टरों ने बताया कि किशोरी सौ प्रतिशत जल गई थी। मृतका की मां ने बताया कि खाना बनाने के क्रम में उनकी बेटी के कपड़े में आग लग गई थी।