बिहार
अज्ञात चोरों ने दंडाधिकारी के घर की चोरी
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2017 2:35:16 PMकटिहार। सहायक थाना क्षेत्र अन्तर्गत कटिहार व्यवहार न्यायलय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिल कुमार के मिरचाईवाड़ी स्थित सरकारी आवास में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने जमकर लूटपाट की। इन दिनों सीजेएम अनिल कुमार छुट्टी पर कटिहार से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह हाथ-पैर मार रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन एवं एसीजेएम उमेश कुमार शर्मा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सरकारी आवास पहुंच मामले की तहकीकात कर रहे हैं।