ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, आधा दर्जन घायल
By Deshwani | Publish Date: 7/4/2017 1:20:58 PM
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर सगदनीडीह मोड़ के समीप सड़क हादसा

जमुई/चकाई, (हि.स)। चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर सगदनीडीह मोड़ के समीप शुक्रवार अहले सुबह करीब सात बजे देवघर की ओर से जा रही टाटा मैजिक को पीछे से असंतुलित होकर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे टाटा मैजिक पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। 
सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज हेतु चकाई रेफरल अस्पताल लाया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद तीन लोगों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल देवघर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार देवघर जिले के बढ़ेता गांव निवासी जख्मी अमर कुमार, अंजली कुमारी, बिनोद वर्मा, कार्तिक वर्मा, चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के गादी सिल्फरी निवासी संतोष यादव, योगीडीह गांव निवासी राजेश दास, नंन्हकी देवी, चकाई थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी चांदो देवी, नगड़ी गांव निवासी मो. रहमद मियां, चकाई बाजार निवासी संतोष साह आदि टाटा मैजिक पर सवार होकर देवघर जा रहे थे। इसी दौरान सगदनीडीह मोड़ के निकट पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार सभी लोग घायल हो गये। गंभीर रुप से जख्मी मो. रहमद मियां, राजेश दास एवं संतोष यादव को चिंताजनक स्थिति में देवघर रेफर कर दिया गया है। मो. रहमद मियां की मौत इलाज के दौरान हो गयी। 
समाचार लिखे जाने तक दो लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची चंद्रमंडीह पुलिस ने ट्रक का पीछा करते हुए घटना स्थल से दस किलोमीटर दूर माधोपुर के निकट आरोग्य आश्रम के पास से पकड़ लिया| 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS