बिहार
तीन लाख से अधिक की संपति की लूट
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2017 3:13:49 PM जमुई। बिहार में जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में आज तड़के डकैतों ने एक व्यवसायी के घर से लाखो रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली । पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के चकाई थाना क्षेत्र के बसमता गांव में मंगलवार मध्य रात्री अज्ञात नकावपोश सशस्त्र लुटेरों ने चाकू की नौंक पर घरवालों को बंधक बनाकर बारी-बारी से सभी कमरों में घुसकर लगभग तीन लाख की संपति लूट ली।
जानकारी देते हुये गृहस्वामी किशुन पंडित ने बताया कि मंगलवार रात्री करीब ग्यारह बजे के करीब एक दर्जन से अधिक की संख्या में आये नकावपोश लुटेरों ने छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर गया और चाकू के बल पर सभी घरवालों को बंधक बनाकर घर में रखा बक्से से सोने का जेवरात, तीस हजार रुपया नगद, चांदी का जेवरात, साड़ी बीस पीस, कांसा-पीतल का बर्तन, मोबाईल सहित लगभग तीन लाख की संपति लुटकर लुटेरे आराम से चलते बने। सभी लुटेरे मुंह पर कपड़ा बांधे हुये थे। वहीं सुबह खोजबीन करने पर घर के पुरब दिशा की ओर लगभग पांच सौ गज की दूरी पर लुटेरों द्वारा लुटा गया बक्सा जिसमें जेवरात था जो टुटा हुआ मिला। गृहस्वामी द्वारा घटना की लिखित सुचना चकाई थाने को दी गयी। इसके अलावे चरघरा गांव में मंगलवार की रात्री ही बालेश्वर राय एंव सदानंद राय का पंपसेट की चोरी अज्ञात चोंरों ने कर ली। वहीं चकाई थानाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद अनि मनोज झा दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।