जमुई
झाझा में बीडीओ से मांगी दस लाख रंगदारी
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2017 4:02:57 PMजमुई। डीएनएन।
झाझा बीडीओ सतीश कुमार से 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी का पत्र दो दिन पहले उन्हें डाक से मिला है। पत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के का नाम है। रंगदारी मांगनवाले ने खुद का नाम उमेश यादव बताते हुए स्वयं को संगठन का नेता बताया है। पत्र में रजला के केनरा बैंक के एक खाता संख्या का भी जिक्र है। इसी में रंगदारी की रकम मांगी गई है।
भयभीत बीडीओ ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों के अलावा स्थानीय थाने को दी है। बीडीओ के बयान पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।