ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निरसा में मिशन 2019 का किया शंखनाद
By Deshwani | Publish Date: 16/2/2018 6:57:52 PM
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निरसा में मिशन 2019 का किया शंखनाद

धनबाद। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज निरसा में मिशन 2019 का शंखनाद किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और झारखंड में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को आह्वान किया। रघुवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व गुरु बताया। उनके मुताबिक, भाजपा की आत्मा अपने कार्यकर्ताओं में वास करती है। ये हमारी पार्टी में ही संभव है कि कोई कार्यकर्ता सीएम या प्रधानमंत्री बन सके, मैं भी एक समय में बूथ स्तर पर काम करता था, आज आपके आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना। क्या कभी आपने सोचा था कि चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

भाजपा कार्यकर्ता हर समय अथक परिश्रम करते हैं, वो भी निस्वार्थ। 2014 के इतिहास को 2019 में दोहराना है। आप फिर से सबको चकित करें और 2019 में फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का मुखिया बनाना है। साथ ही, देश और राज्य में बहुमत की सरकार बनानी है। नया भारत-बेहतर भारत, नया झारखंड-बेहतर झारखंड बनाने में सभी कार्यकर्ताओं को लगन से काम करने की जरूरत है। सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, तभी मिशन 2019 को हम छू सकेंगे। इससे पहले सीएम ने धनबाद के निरसा में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS