झारखंड
पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी
By Deshwani | Publish Date: 11/2/2018 7:52:01 PM खूंटी, (हि.स.)। एकात्म मानवतावाद के प्रणेता और प्रखर चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि रविवार को समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी। भाजपा के जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष ओपी कश्यप और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार साहू सहित कई नेताओं ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
मौके पर जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सिर्फ भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे, बल्कि वे एकात्म मानवतावाद के प्रणेता भी थे। बीस सूत्री के जिलाध्यक्ष ओपी कश्यप ने कहा कि दीनदयाल जी के बताये मार्ग का अनुसरण और उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनूप साहू ने कहा कि पंडित जी प्रखर वक्ता, चिंतक और सच्चे नेता थे। उन्होंने ही अंत्योदय की कल्पना की थी। उनके बताये रास्ते में चल कर ही देश में शांति और सुशासन लाया जा सकता है। मौके पर युवा मोर्चा के महामंत्री आनंद राम, उपाध्यक्ष नकुल भगत, भाजपा के महामंत्री विनोद नाग, राजकुमार गुप्ता, रामा महतो, नीरज चैरसिया, मनोज स्वणकार, सजल भगत, विकास चैधरी, लीलू पहान, राजेश नाग, लव चैधरी, सुरेश जायसवाल सहित कई लोगों ने पंडितजी के चित्र पर पुयपांजलि अर्पित की।