ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन
By Deshwani | Publish Date: 11/2/2018 7:37:06 PM
मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

 रांची, (हि.स.) । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रांची स्थित दीनदयाल चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से शत शत नमन।

उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल न केवल भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे बल्कि, विश्व मानव समुदाय के लिए प्रसिद्ध चिंतक, प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे। उन्होंने समस्त मानव कल्याण का रास्ता बताया और समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को केन्द्र में रखकर योजना बनाने और लागू करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड राज्य सरकार उनके मूल्यों और आदर्शों के अनुरूप सवा तीन करोड़ जनता की सेवा कर रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS