झारखंड
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बैंक कर्मी की मौत
By Deshwani | Publish Date: 10/2/2018 3:02:04 PMदुमका । जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रांगामिशन गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बैंक कर्मी की मौत हो गई। एलियास हेम्ब्रम (28) कुश्चिरा एसबीआई शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। वह किसी कार्य से स्कूटी से दुर्गापुर आए थे जिसके बाद वह कलाईपुरा गांव जाने के लिए निकले। इसी दौरान दुर्गापुर से कुछ दूर रांगामोड़ के पास गैस सिलेंडर ले जा रहे वाहन से टक्कर हो गई जिसमें घटनास्थल पर ही एलियास की मौत हो गई।
घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है | पुलिस अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।