ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भूख से हुई मौत पर कांग्रेस ने जताया दुख
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2018 7:48:59 PM
भूख से हुई मौत पर कांग्रेस ने जताया दुख

रांची, (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने गिरिडीह के तिसरी ब्लॉक में विधवा बुधनी सोरेन की भूख से हुई मौत पर दुख प्रकट प्रकट किया है। उन्होंने राज्य सरकार की कार्यशैली की निंदा की। ठाकुर ने कहा कि झारखंड में भूख से हुई मौत का यह सातवां मामला है और जिला प्रशासन भूख से हुई मौत को ठंड से हुई मौत बताने का प्रयास कर रहा है। राज्य सरकार की कार्यशैली की वजह से भूख एवं ठंड से लगातार मौत हो रही है। लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि बुधनी सोरेन के पास आधार कार्ड के अभाव में राशन कार्ड नहीं था और प्रशासन के अधिकारी अपनी गलती ना मान कर घर में बचे खुचे खाने के दाने की वीडियो बनाकर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। अब राज्य सरकार भूख से हुई मौत को दबाने में लगी हुई है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भूख से हुई मौत मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने पूर्व मंत्री सरफराज अहमद के नेतृत्व में टीम भेजने का निर्देश दिया है। यह टीम बहुत ही जल्द पीड़ित परिवार से मिलकर प्रदेश कांग्रेस को रिपोर्ट से अवगत कराएगी।
इधर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि प्रदेश भाजपा मानसिक दिवालियापन की शिकार हो गयी है। जिस कारण भाजपा नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा अजय कुमार के बढ़ते लोकप्रियता से घबराकर उल जलूल बयानबाजी पर उतर आये हैं। राय ने कहा कि भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके और देखे कि इस राज्य के सत्ता पर आसीन मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्री साइबेरियन हैं या आयातित, उसका खुद मूल्यांकन करें। जहां तक डा अजय की बात है, तो उनका कार्य क्षेत्र झारखंड ही नहीं पूरा हिन्दुस्तान है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद डा अजय के लगातार झारखंड का दौरा इस सरकार की विदाई की कहानी लिख रही है और अपने कमियों को छुपाने को लेकर भाजपा नेता अब सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के बजाय, राज्य की जनता को उल-जलूल बयान देकर भटकाने का प्रयास शुरू कर दिया है। जिसका जवाब कांग्रेस देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि डा अजय के नेतृत्व में पूरे राज्य में कांग्रेस एकजुट है। इससे भाजपा कहीं न कहीं घबराहट में कई ऐसे कदम उठाने को मजबूर है, जिससे उनकी साख बनी रहे। मगर राज्य की जनता इसे देख रही है जिसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS