झारखंड
चारा घोटाला के दो मामले में लालू की हुई पेशी
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 8:56:45 PMरांची, (हि.स.)। चारा घोटाला के दो अलग-अलग मामलों में शुक्रवार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सशरीर कोर्ट में पेश हुए। आरसी 47 ए/96 मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार और आरसी 38 ए/96मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में लालू पेश हुए। आरसी 47 ए/96 मामले में इन्कम टैक्स अधिकारी अशोक कुमार पांडेय की गवाही दर्ज की गयी। इस मामले में अदालत ने लालू को 23 जनवरी को पेश होने का निर्देश दिया है।