ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
विवेकानंद की जयंती मनायी गयी
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 6:45:30 PM
विवेकानंद की जयंती मनायी गयी

लोहरदगा, (हि.स.) । स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर संयुक्त रुप से माल्यार्पण कर किया। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि आज उस युवा पुरुष का जन्म दिवस है, जो युवाओं के हृदय सम्राट के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा था कि ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है। उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए गौरव का दिन है जब राज्य की रघुवर सरकार युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है। सहयोग निधि के जिला संयोजक चंद्र शेखर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश द्वारा निर्देशित सहयोग निधि में सबों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। 

माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति ने कहा कि आज संपूर्ण भारत स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है। आज हमारे लिए गर्व का दिन है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को सौगात के रूप में 25000 नियुक्ति पत्र देने का कार्य कर रही है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम को बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, ब्रज बिहारी प्रसाद, राजकिशोर महतो ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अशोक खत्री, त्रिवेणी दास, कलावती देवी, सरिता देवी, मीणा, धीरज प्रसाद, पंकज गुप्ता, जयप्रकाश साहू और कामेश्वर सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS