ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
महिला चाहती है एफआईआर, पुलिस करती है काउंसिंलिग
By Deshwani | Publish Date: 9/12/2017 4:23:17 PM
महिला चाहती है एफआईआर, पुलिस करती है काउंसिंलिग

रांची, (हि.स.)। राज्य सरकार एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात करती है वही एक महिला इंसाफ के लिए थाने का चक्कर लगाते लगाते थक चुकी है। पीडित महिला सीमा देवी (बदला हुआ नाम) को इंसाफ के बदले महिला थाना काउंसिलिंग कर मामले को रफा दफा करने में लगा हुआ है। लगभग डेढ़ वर्ष से इस मामले काउंसिलिग किया जा रहा है। जिसमें कई बार महिला के पति उपस्थित भी नही होते है। मामले को लेकर महिला अपने पति के उपर एफआईआर कराना चाहती है।

क्या है मामला

पीडित महिला ने बताया कि 2007 से ही रंजीत राय के साथ रह रही थी। शुरुआत के कुछ दिन पुंदाग में ही किराये के मकान में रहती थी। उसके बाद एदलहातु स्थित देवी मंडप रोड में किराये के मकान में रहने लगी। 2009 में दुर्गा उरांव से जमीन एग्रीमेंट कराकर दो कमरे का मकान बनाई जिसमें 2016 तक रही। पीड़ित महिला का एक लड़का और एक लड़की भी है। कई बार शादी करने के लिए कहा गया लेकिन रंजीत राय शादी का आश्वासन देते रहे। कई बार इस बात को लेकर विवाद भी हुआ। जिसकारण घर से भगा दिया गया।रंजीत राय बेटी को अपने कब्जे में रख लिया।

नहीं जानते सीमा कौन है

इस मामले को लेकर जब रंजीत राय से संपर्क किया गया तो उन्होने बताया कि किसी सीमा देवी को नही जानते है।जब जानते नही तो किस चीज का पक्ष रखे। कुछ देर बात मिलकर बात करने की बात कही गई।

वही महिला थाना से संपर्क करने पर बताया गया कि महिला काउंसिलिग के दौरान गुजारा भत्ता की मांग करती है जो कोर्ट से ही संभव है। महिला किसी कारण से कोर्ट जाने से परहेज करती है। अगर महिला कहेगी तो मामले को कोर्ट भेजा जायेगा। जहां से गुजारा भत्ता मिल सकता है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS