ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
लोगों को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए तत्परता से कार्य करें : राज्यपाल
By Deshwani | Publish Date: 6/12/2017 7:18:29 PM
लोगों को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए तत्परता से कार्य करें : राज्यपाल

 रांची, (हि.स.)। ओडिशा के प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लोगों को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए तत्परता से कार्य करें। गरीबों को न्याय का रास्ता नहीं पता रहता है, ऐसे में लोगों को विधिक जानकारी मिले, यह भी प्रयास हो।

 
उन्होंने कहा कि लोगों में सदा कानून के प्रति आस्था एवं विश्वास बना रहे, न्यायालय का सम्मान करें, इसके लिए आप सभी समर्पित होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि आप सभी सदैव सही व उचित निर्णय देने के लिए सतर्क एवं प्रतिबद्ध रहें। उल्लेखनीय है कि उड़ीसा के 71 प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी झारखण्ड न्यायिक अकादमी आये हुए थे। इसी क्रम में बुधवार को अधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात की। इस मौके पर राज्यपाल के प्रधान सचिव एसके सतपथी, झारखण्ड न्यायिक अकादमी के निदेश गौतम कुमार चौधरी, नलिन कुमार, बीणा मिश्रा और राजीव सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS