झारखंड
शराबबंदी को लेकर आजसू महिला करेगी कार्यक्रम
By Deshwani | Publish Date: 5/12/2017 1:00:29 PMरांची, (हि.स.)। राज्य में शराबबंदी की मांग को लेकर आजसू महिला की ओर से आय दिन अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अभी प्रखंड और पंचायत स्तर पर चल रहा है। राजधानी रांची में विगत दिन आजसू महिला द्वारा शराबबंदी को लेकर मार्च निकाला गया था। इस दौरान महिलाओं ने कई दुकानों को बंद भी कराया था।
इस संबंध में महिला आजसू नेत्री मोना तनु ने बताया कि अवैध शराब बंदी को लेकर आजसू महिला ने जो अभियान छेड़ रखा है यह जारी रहेगा। अभी प्रखंड और पंचायत स्तर पर यह अभियान चल रहा है। आजसू महिलाओं द्वारा राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग काफी दिनों से किया जा रहा है, लेकिन सरकार इंसाफ नहीं दे रही है।
अगर जल्द ही सरकार इस पर निर्णय नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया कि राज्य में जल्द शराबबंदी हो ताकि गरीब आदिवासियों का घर बच सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही रांची में शराबबंदी को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शराबबंदी की मांग की जाएगी।