झारखंड
क्रिकेटर सुरेश रैना से मिले अर्जुन मुंडा
By Deshwani | Publish Date: 2/12/2017 6:53:57 PM रांची, (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को मोरहाबादी मैदान पहुंचे। वहां उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में आये प्रतिनिधियों से मिले।
इस मौके पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के बैट्समैन सुरेश रैना, अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस सुबैया से भी मुलाकात की। इस दौरान अर्जुन मुंडा लगभग आधे घंटे तक वहां रहे।