ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 30/11/2017 3:04:43 PM
हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार

रांची, (हि.स.)। नगड़ी पुलिस ने हत्या कांड का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में नीरज कुमार, गोविंद कुमार और सनी कुमार महतो हैं। 
डीएसपी मुख्यालय-II विजय कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सपारोम तालाब के पास 3 नवम्बर को अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू की हत्या कर शव को जला दिया गया था। अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल तीनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनके बताए अनुसार मृतक की लाल रंग की एवेंजर मोटरसाइकिल (जे एच 01एडी 3765) को जो घटना के बाद इनके द्वारा गायब कर दी गई थी, उसे भी बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त पोलो कार नंबर ( जे एच 01सी ए 1559 )को भी जब्त किया गया है। एक व्यक्ति इस कांड में फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है ।नीरज तथा गोविंद का पूर्व का अपराधिक इतिहास है। नीरज सदर थाना से पूर्व में दो बार जेल जा चुका है जबकि गोविंद पूर्व में सुखदेव नगर थाना से जेल जा चुका है। छापेमारी टीम में नगड़ी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह, सुकरा उरांव, शिवकुमार साह, राम अवतार टोप्पो और सहदेव प्रसाद मुर्मू सहित सशस्त्र बल शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS