झारखंड
बासुकीनाथ में बनेगा फायर स्टेशन
By Deshwani | Publish Date: 29/11/2017 3:39:59 PMरांची, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 22-23 नवम्बर को बासुकीनाथ बाजार में हुई आगजनी की घटना पर दुख जताया है। आगजनी में कई दुकानें और मकान जल गये थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बासुकीनाथ एक पवित्र स्थान है। यहां बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री आते हैं, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से यहां एक फायर स्टेशन बनाया जायेगा। इसके लिए उन्होंने गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे को निर्देश दिया। अग्निपीड़ितों को आपदा राहत के तहत उचित एवं पर्याप्त आर्थिक मदद प्राप्त हो, इसके लिए मुख्यालय स्तर से शीघ्र जांच का आदेश भी मुख्यमंत्री ने दिया।