झारखंड
एक दिसंबर तक राजधानी होगी पॉलिथीन
By Deshwani | Publish Date: 27/11/2017 3:17:36 PMरांची, (हि.स.)। राजधानी रांची को पॉलीथिन मुक्त बनाने को लेकर रांची नगर निगम इन दिनों अभियान चला रहा है। इसे लेकर शहर के विभिन्न मॉल, दुकान और अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के दौरान पॉलिथिन का प्रयोग करते हुए कई दुकानदारों को पकड़ा गया है, जिन पर जुर्माना लगाया गया है। रांची नगर निगम एक दिसंबर तक शहर को पॉलिथीन मुक्त करना चाहता है। इसे लेकर नगर आयुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि हर हाल में एक दिसंबर तक शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाना है। राजधानी को पॉलिथीन मुक्त बनाने को लेकर रांची नगर निगम की ओर से 11 इंफोर्समेंट टीम का गठन किया गया है। हर एक टीम को पांच-पांच वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम अपने संबंधित वार्ड में जाकर छापेमारी अभियान चला रही है। हालांकि पहले की अपेक्षा पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लग गई है। लोग कैरी बैग का उपयोग कर रहे हैं। साथ ही सब्जी खरीदने वाले लोग घर से झोला लेकर सब्जी खरीदने जा रहे हैं।