ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
शिक्षकों ने सीखे सुरुचिपूर्ण अंग्रेजी अध्यापन के गुर
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2017 8:11:02 PM
शिक्षकों ने सीखे सुरुचिपूर्ण अंग्रेजी अध्यापन के गुर

बोकारो, (हि.स.)। बोकारो के सेक्टर-5 स्थित चिन्मय विद्यालय में शनिवार को अंग्रेजी भाषा विषयक एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में अंग्रेजी भाषा की अध्यापन-शैली को और अधिक प्रखर एवं सुरुचिपूर्ण बनाना था। विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षकों की अध्यापन-गुणवत्ता विकसित करने को लेकर आयोजित इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता जानी-मानी अनुभवी प्रशिक्षिका एवं लेखिका रेणु आनंद थीं। कार्यशाला का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा, प्राचार्य डा. अशोक सिंह एवं उप प्राचार्य अशोक कुमार झा उपस्थित थे।

कार्यशाला में उपस्थित नर्सरी से कक्षा-5 तक के 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन कर मुख्य वक्ता एवं अन्य अतिथियों ने उनकी पाठन-शैली को और परिष्कृत बनाने का संदेश दिया। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण बातें बतायीं तथा टिप्स दिये। शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा के ज्ञान एवं उनकी समझ को परखने के साथ-साथ सुधारने के तरीकों को समझाया गया।अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि चिन्मय विद्यालय गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए कोई समझौता नहीं किया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में उप-प्राचार्य अशोक कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यशाला का संचालन हिमानी पंत ने किया। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS