ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
दो चरणों में होगा लुगूबुरू घंटाबाड़ी का विकास, सचिव ने दिये कई निर्देश
By Deshwani | Publish Date: 21/11/2017 10:42:35 AM
दो चरणों में होगा लुगूबुरू घंटाबाड़ी का विकास, सचिव ने दिये कई निर्देश

बोकारो, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास की पोकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगूबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ा को संथाल समाज का प्रमुख धार्मिक केन्द्र के रूप में विकसित करने को लेकर कदम बढ़ा दिया गया है। पर्यटन सचिव राहुल शर्मा ने सोमवार को ललपनिया में लुगूबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ा समिति के सदस्यों एवं जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य-योजना पर चर्चा की। 
शर्मा ने कहा कि लुगूबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ा का विकास दो चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण में अनिवार्य रूप से आवश्यक चीजों को विकसित किया जायेगा तथा द्वितीय चरण में धार्मिक स्थल को विस्तृत रूप देने हेतु कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में लुगूबुरू दोरबार चट्टानी से लुगू बाबा के मंदिर तक 7 किमी तक के रास्ते का विकास वन विभाग के सहयोग से किया जायेगा। उन्होंने लुगू बाबा के दरबार में शेड बनाने का भी निर्देश वन प्रमण्डल पदाधिकारी को दिया। उनके अनुसार यह सम्पूर्ण क्षेत्र वन विभाग के अन्तर्गत आता है। इसलिए प्राकृतिक वनस्पतियों एवं संथाल आदिवासियों की धार्मिक आस्था से बिना छेड़छाड़ किये धार्मिक केन्द्र का विकास किया जायेगा। 
सचिव ने पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कला एवं सांस्कृतिक भवन को चार माह में पूरा कराने का निर्देश जिला योजना पदाधिकारी को दिया। इस भवन में कार्तिक पूर्णिमा के दौरान धर्म-सम्मेलन में लगभग 1200 लोग रह सकेंगे। साथ ही भवन के साथ अत्याधुनिक शौचालयों का भी निर्माण किया जायेगा। सचिव ने सीतानाला के सौन्दर्यीकरण हेतु डीपीआर बनाने को लेकर वन विभाग के पदाधिकारियों को पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे आर्किटेक्ट के सहयोग से बनाने का निर्देश दिया।
400 एकड़ क्षेत्र का होगा घेराव, लगेंगे पेड़
पर्यटन सचिव राहुल शर्मा ने समिति की मांग पर लुगू बुरू घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के चारो ओर 400 एकड़ क्षेत्र के घेराव करते हुए पेड़ लगाने का निर्देश दिया, ताकि उनके धार्मिक स्थल की सुरक्षा हो सके। उन्होंने स्टेज के सामने शेड बनाने हेतु डीपीआर तैयार करने का निर्देश आर्किटेक्ट पदाधिकारियों को दिया। साथ ही धर्म सम्मेलन के दौरान अस्थायी रूप से 500 बेड एवं अस्थायी शौचालय बनाने हेतु स्थान चिह्नित करने का निर्देश अंचल अधिकारी गोमिया को दिया गया। पर्यटन सचिव ने संथाली भाषा-साहित्य एवं संथालों के पारंपरिक वाद्ययंत्रों को संरक्षित रखने हेतु संग्रहालय बनाने को लेकर जगह चिह्नित करने का भी निर्देश अंचल अधिकारी को दिया । उन्होंने दो तोरण द्वार पेटरवार एवं बगोदर में बनाने की बात भी कही। इस क्रम में लुगूबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ा समिति के सदस्यों ने लुगूबुरू घंटाबाड़ी के समुचित विकास हेतु 21 सूत्रीमांग पत्र सचिव राहुल शर्मा को सौंपा। सचिव ने कहा कि लुगूबुरू को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु पर्यटन सूचना केन्द्र खोला जायेगा। पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु लुगूबुरू घंटाबाड़ी के पास तेनुघाट डैम में बोटिंग (नौकायन) का भी विकास पर्यटन विभाग के द्वारा किया जायेगा।
किया भौतिक निरीक्षण
पर्यटन सचिव राहुल शर्मा ने लुगूबुरू घंटाबाड़ी दोरबार चट्टानी, सीतानाला एवं रास्ते का भी भौतिक रूप से निरीक्षण किया। बैठक में उपस्थित निदेशक (पर्यटन) रणेन्द्र कुमार ने कहा कि अंचल अधिकारी लुगूबुरू घांटा बाड़ी के आसपास के जमीन के प्रकार की सूचि मापीकरण के पश्चात उपायुक्त को देना सुनिश्चित करेंगे, ताकि भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। मौके पर उपायुक्त राय महिमापत रेवन प्रमण्डल पदाधिकारी पी.आर.नायडू, महाप्रबंधक (टीटीपीएस) रामाधार सिंह, बेरमो अनुमण्डल पदाधिकारी प्रेम रंजन, सहायक पुलिस अधीक्षक अभियान संजय कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सुभाष चन्द्र जाट, जिला योजना पदाधिकारी पी.वी.एन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर रजत मणि बाखला, कार्यपालक दण्डाधिकारी तेनुघाट साकेत कुमार सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गोमिया सुधीर प्रकाश, अंचल अधिकारी गोमिया यशवंत नायक, लुगू बुरू घंटा बाड़ी धरोम गाढ़ के अध्यक्ष बाबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू, उप सचिव मिथिलेश मुर्मू, कोषाध्यक्ष सतीश चन्द्र मुर्मू, कार्यालय सचिव जयराम हांसदा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS