झारखंड
छोटा तालाब के सौंदर्यीकरण का काम युद्धस्तर पर
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2017 11:17:23 AMरांची, (हि.स.)। रांची स्थित छोटा तालाब के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। रांची नगर निगम तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है। इस सौंदर्यीकरण पर लगभग 94 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके तहत तालाब के चारों ओर चहारदीवारी बनाई जाएगी और घाट का भी निर्माण कराया जाएगा।
साथ ही तालाब के चारों ओर एलईडी लाइट लगाई जाएगी। इसके अलावा स्थानीय लोगों के बैठने के लिए बेंच और डेस्क भी लगाए जाएंगे। वही बड़ा तालाब और छोटा तालाब की मेढ़ पर स्थित कचरा डंपिंग यार्ड को नगर निगम पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। यहां पार्किंग स्थल के अलावा सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण की भी योजना है।