ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
पुलिस लक्ष्य तय कर करे काम, मिलेगी सफलता : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 14/11/2017 5:07:12 PM
पुलिस लक्ष्य तय कर करे काम, मिलेगी सफलता : रघुवर दास

रांची, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि संविधान में सभी के सुरक्षा कि गारंटी दी गयी है| झारखण्ड सरकार सभी समुदाय के लोगों को बिना किसी भेदभाव के सुरक्षा देने का प्रयास कर रही है। वैसे जवान जो इस राज्य के उग्रवाद या अपराध मुक्त समाज बनाने में शहीद हुए हैं उनका हृदय से नमन है। आज सभी को संकल्प लेने कि जरूरत है कि शहीद जवानों के सपने को साकार करने का सब मिल कर प्रयास करें। मुख्यमंत्री मंगलवार को डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में स्थापना दिवस परेड समारोह के बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन वर्ष के अन्दर राज्य के उग्रवाद क्षेत्र में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस की सक्रियता के कारण ही आज हमारा राज्य सुरक्षित है। पुलिस लक्ष्य तय कर काम करे, उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसमें कोई कोताही न हो। अपराधी दो तरीके के लोग हैं। एक सफ़ेदपोश लोग हैं जो अपराध करवाते हैं। सरकार की तरफ से पूरी छुट है। ऐसे सफ़ेदपोश को भी हिरासत में लें। ट्रैफिक के क्षेत्र में भी झारखण्ड पुलिस काम कर रही है। ट्रैफिक एजुकेशन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। सीसीटीवी रांची में दिसम्बर तक लगने से अपराध में कमी आएगी और ट्रैफिक नियम का सख्ती से पालन होगा । अन्य शहरों में भी सीसीटीवी लगाया जायेगा। इससे बेहतर अनुशासन आएगा और अपराध पर भी लगाम लगेगा। 
 
उन्होंने पुलिसकर्मी सिर्फ नौकरी न करें वे कुछ ऐसा करें जिससे लोगों और अन्य कर्मी भी प्रोत्साहित हो। राज्य में शांति अमन चैन का माहौल बना रहे, इसका प्रयास करें। हर पर्व में पुलिस ने अपने पर्व का त्याग कर राज्य को सुरक्षित करने का काम किया है। समय सीमा के अन्दर पुलिस के आधारभूत संरचना का निर्माण हुआ है। पुलिस कल्याण के लिए भी सरकार कृतसंकल्पित है। स्मार्ट थाना में पुलिस स्मार्ट रहे। पुलिस को हमेशा अलर्ट रहने की जरूरत है। एसपी पुलिसकर्मियों से मिले और उनको स्मार्ट बनाने के लिए प्रेरित करें। पुलिसकर्मी अपने विभाग से जुड़े सुझाव को सरकार तक पहुँचाने का काम करें। आज का युग डिजिटल है। सारे काम ऑनलाइन हो रहे है और ऐसे में साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है। साइबर क्राइम पर झारखण्ड पुलिस को प्रशिक्षित किया जाए। हमारे जवानों को तकनीकी रूप से सक्षम होने कि जरुरत है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड कि जनता को झारखण्ड पुलिस पर भरोसा है। पुलिस और जनता के बीच सेतु बनाने कि जरूरत है। इस सेतु के माध्यम से जनता के बीच संवाद स्थापित करें। आम जनता के साथ पुलिस का व्यवहार बेहतर होना चाहिए। टीम वर्क और लक्ष्य के साथ काम करने कि जरूरत है। पुलिस कल्याण के लिए सरकार जनवरी, 2018 से एक महीने का अतिरिक्त वेतन पुलिस कर्मियों को देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसीबी को 25 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दिया जायेगा।350 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट सरकार ने झारखण्ड पुलिस के लिए तैयार किया है। राज्य में जल्द ही तीन ट्रैफिक थाना , 6 साइबर थाना 15 नए पुलिस अनुमंडल सहित अन्य थाना का निर्माण किया जायेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखण्ड स्थापना दिवस परेड एवं झारखण्ड पुलिस अलंकरण समारोह में 89 पुलिसकर्मियों को मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही परेड का निरीक्षण किया। इससे पूर्व अमर जवानों को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी।
 
झारखण्ड पुलिस अलंकरण समारोह के अवसर पर 25 नए पुलिस भवन का ऑनलाइन उद्घाटन भी मुख्यमंत्री ने किया। इस मौके पर मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि पुलिस देश कि आंतरिक सुरक्षा का काम करती है। दक्ष, सक्षम और कुशल पुलिस कि जरूरत हर राज्य को होती है। झारखण्ड पुलिस पर जनता को विश्वास है और हमें झारखण्ड पुलिस पर गर्व है। आतंकवाद, साइबर क्राइम, महिला के प्रति क्राइम आज झारखण्ड पुलिस के लिए चुनौती है। इसके लिए जरुरी है समस्या को गहराई से समझ कर गहराई से अनुसंधान किया जाए। सरकार पुलिस के आधुनिकीकरण करने को प्रयासरत है। आज के डिजिटल युग में इसकी जरूरत है। झारखण्ड पुलिस क्राइम कण्ट्रोल के मामले में देश के दूसरे स्थान पर है। सरकार पुलिस के आधारभूत संरचना को भी सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही है। 
 
राष्ट्र निर्माण के लिए पुलिस काम करती है और इसके लिए शांति व्यवस्था कि जरुरत है। झारखण्ड पुलिस बेहतर काम कर रही है। पुलिस का मेहनत और ईमानदारी से काम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई और न्याय और संविधान के प्रति सभी पुलिस बल सजग रहें। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि झारखण्ड पुलिस सत्य निष्ठा के साथ मन से काम करेंगे। उन्होंने पदक मिलने वाले पदाधिकारियों को शुभकामना दी। 
 
इस मौके पर प्रधान सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन एस के जी रहाठे ने झारखण्ड स्थापना दिवस परेड एवं झारखण्ड पुलिस अलंकरण समारोह के अवसर पर वीरता के लिए पदक मिलने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य को अपराध मुक्त, आधुनिक पुलिस के प्रति जवाबदेह बनाने के लिये संकल्पित है। सरकार ने इसके लिए कई महत्वपूर्ण पहल की है। आज झारखण्ड में स्मार्ट पुलिस स्टेशन, साइबर थाना, डायल 100 आदि की शुरुआत की गयी है। आने वाले समय में पुलिस का आधुनिकीकरण किया जाएगा। 3000 पुलिस अवर निरक्षक, 3000 पुलिस आरक्षी, 1500 पुलिस कर्मियों कि नियुक्ति अगले कुछ महीने में होगी। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के दिशा निर्देश पर नए पुलिस का चेहरा दिखेगा और पुलिस बेहतर ढंग से राज्य कि सुरक्षा का काम करेगी । 
 
डीजीपी डी के पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प ‘सुरक्षित राज्य, समृद्ध राज्य, और सबका विकास’ को साथ लेकर झारखण्ड पुलिस पूरे मन से पूरा करने का प्रयास कर रही है। झारखण्ड पुलिस के हाथ में झारखण्ड सुरक्षित है। 31 दिसम्बर तक का समय है नक्सलियों के पास, नक्सलियों से आग्रह है कि तय समय से पहले समर्पण कर दें, नहीं तो मारे जायेंगे। झारखण्ड पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिन रात लगी हुई है। आने वाले समय में झारखण्ड पुलिस में एक तिहाई महिलाएं शामिल होंगी। आने वाले दिनों में झारखण्ड पुलिस का चेहरा बदल जायेगा। झारखण्ड से अपराधियों के सफाए के लिए सीआईडी कमर कस के काम कर रही है। झारखण्ड पुलिस ने साइबर क्राइम को समाप्त करने के लिए साइबर अपराधियों के लिए मुहिम चला रही है। साइबर क्राइम को समाप्त करने के लिए जिला स्तर पर प्रत्येक सप्ताह और डीजी के लेवल पर प्रत्येक सोमवार को बैठक आयोजित की जा रही है। स्थापना दिवस के दिन 89 पुलिस अधिकारीयों को पदक से सम्मानित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की सोच और संकल्प के साथ झारखण्ड पुलिस लहू के अंतिम बूंद तक संघर्ष करेगी। इस मौके पर विकास आयुक्त अमित खरे, प्रधान सचिव एस के जी रहाटे, निधि खरे, मस्त राम मीना, वी बी प्रधान, आर के मलिक आशीष बत्रा रंजीत प्रसाद अनुराग गुप्ता रेजी डुंगडुंग सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS