ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
बुलगारिया के बजाए भारत में बने हथियारों का उपयोग कर सकती है झारखंड पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 13/11/2017 12:57:27 PM
बुलगारिया के बजाए भारत में बने हथियारों का उपयोग कर सकती है झारखंड पुलिस

रांची, ( हि.स.)। झारखंड पुलिस अब बुलगारिया के हथियार के बजाए भारत में बने हथियारों का उपयोग कर सकती है। झारखंड पुलिस के विशेषज्ञों की एक टीम शीघ्र ही तिरुचि जाकर हथियारों की गुणवत्ता और मारक क्षमता आदि की जांच करेगी। इसके बाद झारखंड पुलिस अब भारत में निर्मित एके-47 खरीदने पर विचार करेगी। इसे लेकर भारत की हथियार फैक्ट्री तिरुचि (तिरुचिरापल्ली )के दो प्रतिनिधि पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे,और वहां निर्मित हथियारों की खूबियों से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने अपना डिस्प्ले भी दिखाया।

 

इस मौके पर एडीजी आधुनिकीकरण, आईजी प्रोविजन, आईजी ऑपरेशन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को डिस्प्ले दिखाने के बाद यह प्रतिनिधि डीजीपी से भी मिले और अपने प्रस्ताव दिए। वर्तमान में झारखंड पुलिस जिन अत्याधुनिक हथियारों एके-47, इंसास आदि का प्रयोग कर रही है। यह हथियार बुलगारिया के हैं। 

इन हथियारों की खरीदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के माध्यम से होती रही है। इसके लिए सरकार को मोटी रकम देनी पड़ रही है। उतनी ही क्षमता के भारत निर्मित हथियार कम कीमत में मिल रहे हैं। जिसे जानकर अधिकारी उत्साहित भी हैं। आने वाले समय में झारखंड पुलिस भारत में बने हथियारों का उपयोग कर सकती है। पुलिस मुख्यालय के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो भारत में बने हथियार को झारखंड पुलिस के लिए खरीदारी की जाएगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS