ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झाविमो नेताओं का संतुलन बिगड़ गया : भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2017 7:25:19 PM
झाविमो नेताओं का संतुलन बिगड़ गया : भाजपा

 रांची, (हि.स.) । 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि राजनीतिक जमीन खिसक जाने के बाद झाविमो के नेताओं का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। झाविमो महासचिव बंधु तिर्की के बयान की भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता भर्त्सना करता है। झाविमो की तुष्टिकरण की राजनीति का यह वीभत्स चेहरा अब जनता के सामने उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस ने गौमाता को कटवाकर जिस तरह राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश की थी। उसी तरह झाविमो भी झारखंड में राजनीति करना चाहता है। भाजपा ऐसी राजनीतिक सोच रखने वालों को पोप के पास भेजने का काम करेगी। बंधु तिर्की के बयान से झाविमो की साम्प्रदायिक राजनीति की झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि बंधु तिर्की ने 17 फरवरी 2018 को बनहोरा में काली गाय काटने की बात कह कर सम्प्रदायिकता फैलाने की साजिश रची है। ईसाई धर्मावलंबी होकर बंधु तिर्की को सरना सनातन समाज की संस्कृति, रीति रिवाज तथा परंपरा पर बोलने का न तो कोई अधिकार है और न ही उन्हें सरना सनातन समाज की संस्कृति-परंपरा के बारे में कोई जानकारी है। संस्कृति और परंपरा का सहारा लेकर बंधु तिर्की सरना सनातन धर्म-संस्कृति के बारे में कुप्रचार कर रहे हैं। बंधु तिर्की का इतिहास और राजनीतिक चरित्र ही ऐसा ही रहा है और हमेशा समाज में विद्वेष फैलाकर और उन्माद फैलाकर वोट लेने की साजिश करते आये हैं। झाविमो को गलतफहमी है कि बंधु तिर्की को आगे कर वह खिसक चुकी राजनीतिक जमीन फिर से हासिल कर लेगा।

वहीं प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के उस निर्णय को गरीबों के लिए ऐतिहासिक बताया है, जिसमें उन्होंने झारखंड में निवास करने वाले 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में लाने की घोषणा की है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS