ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
जनता ने पीएम के निर्णय पर मुहर लगायी : लक्ष्मण गिलुवा
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2017 7:09:56 PM
जनता ने पीएम के निर्णय पर मुहर लगायी : लक्ष्मण गिलुवा

रांची, (हि.स.)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि नोटबंदी मानव सभ्यता के इतिहास में कालेधन के खिलाफ अब तक का उठाया गया सबसे बड़ा कदम है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने फैसले में कालेधन की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी को जनता का व्यापक समर्थन मिला है। नोट बंदी के बाद पांच राज्यों के चुनावों में चार राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी। उत्तर प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ। इससे यह स्पष्ट है कि जनता ने पीएम नरेन्द्र मोदी के निर्णय पर मुहर लगा दी है। लक्ष्मण गिलुवा बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

 
उन्होंने कहा कि काले धन का काराबोर करने वाले कुछ विपक्षी दलों को अब यह भी नहीं पच रहा है और वे जनता के बीच आंदोलन का नाटक कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद आतंकवादी और उग्रवादी घटना पर बड़े पैमाने पर कमी आयी। यहां तक की कश्मीर में चल रही सैनिकों पर पत्थरबाजी की घटनाएं रुक गयी। नोटबंदी के बाद तीन लाख से अधिक फर्जी कंपनियां बंद हो गयीं। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नोटबंदी के दौरान नोटों की कमी को दूर करने के लिए बड़े कदम उठाये थे, जिसकी पूरे राष्ट्र में प्रशंसा हुई थी। प्रेसवार्ता में महानगर भाजपा अध्यक्ष मनोज मिश्रा, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS