झारखंड
सेमिनार में भाग लेने फ्रांस जाएंगे तीन आईपीएस
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2017 3:42:10 PMरांची, (हि.स.)। झारखंड कैडर के तीन सीनियर आईपीएस सेमिनार में भाग लेने फ्रांस जाएंगे।
पुलिस के अनुसार 35वें इंटरपोल स्पेशलिस्ट ग्रुप ऑफ क्राइम अगेंस्ट चिल्ड्रन की बैठक एवं सेमिनार में भाग लेने के लिए अधिकारी फ्रांस जाएंगे। यह मीटिंग 13 से 17 नवम्बर तक फ्रांस में आयोजित की गई है जिसमें आईजी मानवाधिकार नवीन कुमार सिंह, आईजी मुख्यालय मुरारीलाल मीना और डीआईजी कोल्हान साकेत कुमार सिंह को शामिल होना है।