झारखंड
अन्याय के विरोध में जारी रहेगी न्याय यात्रा: बाबूलाल मरांडी
By Deshwani | Publish Date: 7/11/2017 9:37:41 AMगोड्डा, (हि.स.)। झाविमो की ओर से आहुत न्याय यात्रा में सोमवार को मोर्चा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से न्याय के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अन्याय के विरोध में न्याय यात्रा जारी रहेगा।राज्य में कानून व्यवस्स्था के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। इससे आम लोग बुरी तरह त्रस्त हो चुके हैं। मरांडी पोड़ैयाहाट में आयोजित सभा में बोल रहे थे।
मोर्चा प्रमुख ने कहा कि इस न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदीप यादव ने जो मुहिम शुरू किया है, उसमें आपकी भागीदारी से इस यात्रा को सफल बनाया जायेगा। इसके पूर्व नेता प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार आम लोगों की आवाज को दबाने का काम कर रही है, लोगों को उनका अपहीं मिल रहा है। जीएसटी और नोटबंदी ने इस राज्य ही हालत खराब कर दी। सरकार शराब बेचने के मुहिम में है तथा जनता दर-दर भटक रही है।