ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
युवा शक्ति ही देश की असली शक्ति : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2017 6:11:09 PM
युवा शक्ति ही देश की असली शक्ति : रघुवर दास

 रांची,  (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि युवा शक्ति ही देश की असली शक्ति है। आज हमारी आबादी में देश में युवाओं की संख्या 65 प्रतिशत है। युवाओं की चिंता किसी ने नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार कौशल विकास मंत्रालय की शुरुआत की, जिसमें युवाओं के हाथ में हुनर दिया जा रहा। इससे युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जा सकेगा। इससे युवा धन राष्ट्र धन बन रहा है। झारखंड में भी 20 लाख युवाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में काम चल रहा है। रघुवर दास रविवार को हरमू मैदान में युवाओं के महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नये भारत और नये झारखंड के निर्माण में सभी सामाजिक संगठन समर्पण और सक्रियता से योगदान दें। आप सब ने अपनी ईमानदारी और मेहनत से समाज में अपनी पहचान बनाई है। आप विकास की दृष्टि से किसी पिछड़े आदिवासी या दलित गांव को गोद ले और वहां विकास में मदद करें। देश-राज्य से गरीबी समाप्त करना ही नये भारत और नये झारखंड का सपना है। उन्होंने कहा कि आज सोच में बदलाव की जरूरत है। दुनिया तेजी से बदल रही है। खुद को और समाज को नहीं बदले तो हम पीछे छूट जायेंगे। समाज ने हमें योग्य बनाया है, अब हमारी बारी है कि हम समाज को लौटायें। तन-मन-धन से समाज की सेवा करें। इससे अच्छा समाज बनेगा और देश भी आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर विधायक सह वन विकास निगम के अध्यक्ष आलोक चैरसिया, बिहार विधान सभा के विधायक संजीव चैरसिया, पूर्व विधायक रामेश्वर चैरसिया, चैरसिया युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS