ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
रांची विवि में होगी योग की पढ़ाई
By Deshwani | Publish Date: 4/11/2017 10:20:42 AM
रांची विवि में होगी योग की पढ़ाई

 रांची, (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय में दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट इन योग कोर्स वोकेशनल के रूप में शुरू किया जाएगा। रांची विवि ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 31 अक्टूबर से फार्म व वितरण व नामांकन शुरू हो गया है।

40 सीटों पर नामांकन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए डॉ. टुल्लू सरकार को कोर्स डायरेक्टर व आनंद ठाकुर को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। 
पोस्ट ग्रेजुएट में योग शुरू करने वाला रांची विश्वविद्यालय राज्य का पहला विश्वविद्यालय होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रोफेसर आनंद ठाकुर ने बताया की नामांकन प्रक्रिया राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर की पूर्व पूर्ण कर लिए जाने की योजना है।
 
यह कोर्स मारवाड़ी महिला कॉलेज के समीप कुलपति आवास परिसर में संचालित होगा। यह कोर्स चार सेमेस्टर का होगा। छह-छह माह के सेमेस्टर होंगे। इस कोर्स में नामांकित विद्यार्थियों को प्रायोगिक और थ्योरी दोनों का ज्ञान दिया जाएगा। 
 
इस कोर्स के लिए प्रस्ताव विश्वविद्यालय के सीनेट व सिंडिकेट और एकेडमिक काउंसिल की बैठक से पास हो चुका है। उन्होंने बताया कि योग के प्रति क्रेज में लोगों में रुचि को देखते हुए झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में इस कोर्स के संचालन की योजना है। राज्यपाल सह कुलाधिपति ने पूर्व में ही स्वीकृति प्रदान कर दी है। 
 
इसमें रांची विश्वविद्यालय के अलावा कोल्हान विश्वविद्याल, सिद्धू कान्हू विश्वविद्यालय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय और नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि योग कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को योग की विभिन्न विधियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रायोगिक विधि से तनाव मुक्त भी हो सकेंगे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS