ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
उद्यमियों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्पित : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 30/10/2017 7:12:18 PM
उद्यमियों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्पित : रघुवर दास

रांची, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार उद्यमियों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। राज्य से गरीबी और बेरोजगारी समाप्त करने के लिए राज्य में निवेश जरूरी है। 70 साल से केवल रॉयल्टी पर आश्रित रह कर राज्य से गरीबी और बेरोजगारी समाप्त नहीं हुई है। अब जरूरत है वैल्यू एडेड प्लांट लगाने की, जिससे राज्य के खनिज संपदा का सही मूल्य राज्य को मिल सके। रघुवर दास सोमवार को धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित झारखंड माइनिंग शो 2017 तथा ग्लोबल माइनिंग एंड मिनिरल समिट के उदघाटन के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य का राजस्व भी बढ़ेगा। राज्य से पलायन समाप्त होगा, लोगों को घर में ही रोजगार मिलेगा। 

उन्होंने माइनिंग मशीनरी बनानेवाली कंपनियों का आह्वान किया कि वे झारखंड में अपना मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगायें। यहां उन्हें कच्चा माल, मानव संसाधन के साथ साथ ग्राहक भी मिलेंगे। नौजवानों को रोजगार मिलेगा। यहां बड़ी-बड़ी कंपनियों माइनिंग करती हैं। उन्हें मशीनरी व अन्य कंपोनेंट की जरूरत होती है। माइनिंग शो लगाने के पीछे सरकार की मंशा भी यही है। इससे मेक इन इंडिया के साथ साथ मेक इन झारखंड का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में इतनी क्षमता है कि हम विकसित राज्यों से मुकाबला कर सकते हैं। हमारी विकास दर देश में गुजरात के बाद दूसरे नंबर पर है। निवेशकों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ाने के लिए वे हमेशा उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की समस्या आयेगी, तो 24 घंटे में उसका हल निकाला जायेगा। राज्य में हर साल माइनिंग शो का आयोजन होगा। फरवरी में हुए ग्लोबल इंवेस्टर समिट में हुए 210 एमओयू में से 95 धरातल पर कार्य शुरू हो चुका है। यह दिखाता है कि राज्य सरकार किस प्रकार काम कर रही है। इसी कड़ी में अडाणी ग्रुप का गोड्डा में लगने वाले पावर प्लांट शिलान्यास के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से समय मांगा गया है। जैसे ही दोनों का समय मिल जायेगा, इसका शिलान्यास किया जायेगा। 1600 मेगावाट क्षमतावाले मेगापावर प्लांट से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सल कोई समस्या नहीं है। कुछ अपराधी गिरोह नक्सल का मुखौटा लगाकर लेवी वसूलने का काम कर रहे हैं। किसी को बख्शा नहीं जायेगा। नक्सलियों और उनके परिजनों के जब्त अवैध संपत्तियों को जन उपयोगी कार्यों में लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड अमीर राज्य है। लेकिन इसकी गोद में गरीबी पल रही है। हमारे यहां पर्याप्त संसाधन होने के बाद भी राजनीतिक अस्थिरता के कारण राज्य का समुचित विकास नहीं हो पाया। 2014 में लोगों ने पूर्ण बहुमतवाली सरकार बनायी है। सरकार की नीति, नीयत पारदर्शी और स्पष्ट है। इसका असर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज निवेशकों व व्यापारियों को झारखंड में सुरक्षित पूंजी निवेश, मजबूत कानून व्यवस्था की परिस्थिती मिल रही है। व्यापारी व उद्यमी आर्थिक विकास दर बढ़ाने में सहयोगी हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS