झारखंड
पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 27 तक रद्द
By Deshwani | Publish Date: 24/10/2017 11:48:50 AMरांची, (हि.स.)। पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां 27 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। इस संबंध में डीजीपी डीके पांडेय ने आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, छठ पर्व को देखते हुए 27 अक्टूबर तक पुलिस कर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही निर्देश जारी किया गया है कि विधि व्यवस्था और सुरक्षा ड्यूटी को देखते हुए छुट्टियां रद्द रहेंगी। सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मुस्तैद रहेंगे। डीजीपी ने यह आदेश राज्य के सभी एडीजी, आईजी और एसपी को भेजे है।